रेणुका सिंह की गेंदबाजी से सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सफाया
विमंस एशिया कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टक्कर बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से हो रही है। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर की रफ्तार का कहर देखने को मिला। उनकी आग उगलती गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। झूलन गोस्वामी की उत्तराधिकारी मानी जाने वाली रेणुका सिंह ठाकुर ने काफी किफायती गेंदबाजी की।
पहले ही ओवर में झटका विकेट
बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऐसे में पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रेणुका सिंह ने पहला ओवर किया। उन्होंने पहले ही ओवर से बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया। पहले ओवर में रेणुका ने सलामी बल्लेबाज दिलारा का विकेट चटकाया। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में काफी कंजूसी से गेंदबाजी की। रेणुका ने 4 ओवर में 2.5 की इकॉनमी से 10 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उनके टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट भी पूरे हुए।
टॉप ऑर्डर को किया ढेर
रेणुका सिंह ने बांगलदेश के टॉप ऑर्डर को ढेर कर टीम की कमर तोड़ दी।
दिलारा के अलावा मुर्शिदा खातून और इश्मा तंजीम को भी उन्होंने अपना शिकार बनाया।
टूर्नामेंट में अब तक रेणुका का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने 4 मुकाबलों में 7 विकेट चटकाए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में रेणुका ने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
यूएई महिला टीम के विरुद्ध उन्होंने 30 रन देकर 1 विकेट लिया था।
नेपाल महिला टीम के खिलाफ 15 रन देकर 1 शिकार किया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित