बिहान योजना ने बदल दी जिंदगी
रायपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत संचालित गतिविधियाँ लगातार सफलता की नई कहानियाँ गढ़ रही हैं। इन्हीं प्रेरक कहानियों में एक नाम है- बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम गोवर्धनपुर की सुमतिया, जो आज सबके बीच ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
सुमतिया ने बताया कि वे गेंदा महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। बिहान योजना से जुड़ने से पहले उनका जीवन मुख्यतः घरेलू कार्य और खेती-किसानी तक सीमित था, जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं थी। बिहान योजना के माध्यम से बैंक क्रेडिट लिंकेज प्राप्त होने के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाते हुए किराना दुकान शुरू की, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगे। उन्होंने बताया कि बिहान से मिले सहयोग और समूह की निरंतर मार्गदर्शन से न सिर्फ उनकी दुकान सुव्यवस्थित ढंग से चलने लगी, बल्कि कृषि कार्यों का भी बेहतर प्रबंध करने लगी है। वह बैंक सखी के रूप में भी कार्य कर रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा दे रही हैं।
लगभग 1 लाख रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनी सुमतिया ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे ‘लखपति दीदी’ बन पाएंगी। लेकिन बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनका यह सपना साकार हुआ है। बैंक सखी के रूप में कार्य ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार लाया।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण जनों को शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना अब उनका नियमित कार्य है। इससे उन्हें समाजसेवा का अवसर भी मिला है। सुमतिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना ने उन्हें नई पहचान और नई दिशा प्रदान की है।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स