भाजपा प्रत्याशी भोले ने नामांकन पूर्व आनंदेश्वर धाम में किए दर्शन
कानपुर । यूपी में भाजपा प्रत्याशियों को अपनी जीत के लिए योगी-मोदी के साथ-साथ साधु संन्यासियों की कृपा भी जीत के लिए चाहिए। इसी वजह से कानपुर में अकबरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए देवेंद्र सिंह भोले ने अपने नामांकन से पहले आनंदेश्वर धाम में दर्शन किए और उसके बाद एक सभा में शामिल हुए। जहां साधु संन्यासियों को माला पहनकर उनके चरणों में साष्टांग प्रमाण किया और फिर जुलूस लेकर नामांकन करने पहुंचे।
देवेंद्र सिंह भोले की सभा में बीजेपी विधायक और कानपुर शहर से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी भी शामिल थे। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने अपनी सभा में सबसे आगे कुर्सी पर बैठे सभी साधु संन्यासियों को एक-एक करके माला पहनाई उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। फिर उन्होंने मंच से कहा कि योगी और मोदी जी ने देश की जनता के लिए जिस तरह काम किए हैं उन्हीं को आगे बढ़ाना मेरा लक्ष्य है। बाबा आनंदेश्वर की कृपा और योगी और मोदी जी के आशीर्वाद से मुझे जनता का आशीर्वाद मुझे जरूर मिलेगा। अकबरपुर लोकसभा से त्याशी देवेंद्र सिंह भोला इसके पहले भी भाजपा की तरफ से इसी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?