भाजपा खरबपतियों की कठपुतली-अखिलेश यादव
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है। वो खरबपतियों की कठपुतली पार्टी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बीएययू को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ ‘आमरण अनशन’ पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक ‘इंडिया गठबंधन’ का साथ देकर भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए नया व्रत लें। भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है। जो निजीकरण के खिलाफ है। भाजपा उसे भी अपना दुश्मन समझती है क्योंकि वो उन खरबपतियों की कठपुतली है जो निजीकरण करके बेतहाशा मुनाफा कमाना चाहते हैं। जनता जन-विरोधी भाजपा को इतिहास बना देगी। उन्होंने अपने बयान में एक हैश टैग ‘एक थी भाजपा’ भी जोड़ा।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला