भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे BJP नेता की हत्या
इंदौर में भाजपा नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की बीती रात कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सुबह गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की।बता दें कि भाजपा नेता मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ इसकी तैयारियों में जुट गया और झंडे-बैनर लगवाने लगा। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसपर हमला कर मार दिया। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।
पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और दोस्तों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था। रविवार को मोनू ने चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा यात्रा निकालने की तैयारी की थी। तभी दो बदमाश आए और दनादन फायर कर दिए।
गोली मोनू के सीने में लगी और एक गोली दायें हाथ को छूते हुए निकल गई। साथी उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मोनू कल्याणे विधानसभा क्रमांक-3 में काफी सक्रिय था। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास समर्थकों में से एक था। मोनू भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी था।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे