ईडी के पांचवें समन के बाद बीजोपी का सीएम केजरीवाल पर निशाना
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राज्य में आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पांचवा समन जारी किया है। वहीं बीजोपी नेता हरीश खुराना ने ईडी के समन और जांच एजेंसी के सामने पेश न होने को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल आपको पांचवी बार समन जारी हुआ है। अब देखना ये कि क्या इस बार आप कानून का सम्मान करेंगे। हरीश खुराना ने कहा आप (अरविंद केजरीवाल) कानून का सम्मान तो करते नहीं हैं। ये आपका ट्रैक रिकॉर्ड कहता है। आप जितना मर्जी भाग लो कानून के तहत आपको ईडी के सवालों के जवाब देने ही होंगे। सीएम हेमंत सोरेन भी कानून से भागे थे, लेकिन उनको भी ईडी के समाने पेश होना पड़ा और जांच एजेंसी के सवालों के जवाब देने पड़े। आपको भी कानून के सवालों के जवाब देने हैं। मनीष सिसोदिया के पर्सनल सेक्रेटरी ने अपने बयान में साफ कहा है आपकी मौजूदगी में और आपके घर पर पांच से 12 फीसदी कमीशन का ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट किया गया। अरविंद केजरीवाल आपको इन सवालों के जवाब देने हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 300 करोड़ के मनी ट्रेल का जिक्र किया। उन सवालों के जवाब आपको (अरविंद केजरीवाल) ) देने हैं। अरविंद केजरीवाल आप जितना मर्जी ईडी से भाग लीजिए, जितना मर्जी आप बेचारा पॉलिटिक्स करने की कोशिश कीजिए। आखिर एक न एक दिन आपको कानून का सम्मान करके ईडी के सवालों का जवाब देना होगा। आप जितना मर्जी भाग लीजिए भाग नहीं सकते, इसलिए बेचारा पॉलिटिक्स खेलना बंद कीजिए और ईडी के सामने पेश होकर उनके सवालों के जवाब दीजिए। बता दें कि इससे पहले चार समन में सीएम केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे और सियासी साजिश का आरोप लगाया था। प्रवर्तन निदेशालय ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में चल रही जांच के सिलसिले में दो फरवरी को पूछताछ में शामिल होने को कहा है।

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
आदिमानव के प्रतीकों में दिखी संगठित भाषा के संकेत