आप सरकार की मौजूदा योजनाओं को जारी रखेगी भाजपा
नई दिल्ली । दिल्ली में भाजपा केजरीवाल सरकार की मुफ्त की योजनाएं बंद नहीं करेगी। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वह आप सरकार की मौजूदा योजनाओं को जारी रखेगी, लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म कर उन्हें और प्रभावी बनाएगी। आप सरकार ने अपने कार्यकाल में सरकारी स्कूलों में सुधार, मोहल्ला क्लीनिक और मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं को लागू किया था, साथ ही 2025 के चुनाव में कई और मुफ्त सुविधाओं का वादा किया था। आम आदमी पार्टी की राजनीति का केंद्र उसकी कल्याणकारी नीतियां रही हैं, जिसमें मुफ्त पानी, मुफ्त बिजली और अन्य सब्सिडी शामिल हैं। लेकिन 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद, इन योजनाओं का भविष्य अब सवालों के घेरे में आ गया है। आप को 2025 के चुनाव में सिर्फ 22 सीटें मिलीं, जबकि 2020 में पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी ने 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है और 70 में से 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।

पहली जीत के लिए तरस रही टीम को मिली राहत, श्रेयस अय्यर पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा कमेंट
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
'तनाव से मौत हुई तो जिम्मेदारी...' वांगचुक के बयान के बाद पुलिस ने बताई पूरी बात
पाकिस्तानी अकाउंट्स के जरिए फैल रही अफवाहें? CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का खुलासा
इंडोनेशिया में लापता टूरिस्ट बोट से बढ़ी चिंता, 11 यूरोपीय पर्यटकों की खोज जारी
NEET मुद्दे पर राहुल गांधी आक्रामक, सरकार से तीन मांगों पर मांगा जवाब
थाने से पुलिस वाहन उड़ाकर मचाया कहर, आठ लोगों को रौंदने के बाद मचा हड़कंप
RPF पर घूस मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने रेलवे स्टेशन पर किया बवाल