ब्लैकस्टोन का भारतीय कंपनी में निवेश, शेयर में तेजी 40% हिस्सेदारी की खरीदारी
रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Kolte patil Developers में दुनिया की दिग्गज इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन ने 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। ब्लैकस्टोन ने 1167.03 करोड़ रुपये में यह हिस्सेदारी खरीदी है। अब ब्लैकस्टोन ओपन ऑफर के जरिए भी शेयरधारकों से शेयर खरीद सकती है। रियल्टी फर्म 14.29 फीसदी प्रीफरेंशियल शेयर्स को ब्लैकस्टोन को देगी। इसकी लागत 417.03 करोड़ रुपये है। इस डील में 1.26 करोड़ शेयर ट्रांसफर होंगे। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी से यह पता लगा है।
Kolte patil Developers का कंट्रोल ब्लैकस्टोन के पास चला जाएगा
इस डील में Kolte patil Developers का कंट्रोल ब्लैकस्टोन के पास चला जाएगा। कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स 750 करोड़ रुपये में 25.71 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। प्रीफरेंशियल शेयर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स के बेचान से यह सौदा कुल 1167.03 करोड़ रुपये का बैठता है। कंपनी के प्रमोटर राजेश अनिरूद्ध पाटिल, नरेश अनिरुद्ध पाटिल और मिलिंद दिगांबर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इस डील से ब्लैकस्टोन के पास Kolte patil Developers में 66 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी।
2 हफ्ते में दिया 40% रिटर्न
Kolte patil Developers के शेयर ने पिछले 2 हफ्ते में 40 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को कंपनी का शेयर 2.53 फीसदी की बढ़त लेकर 347.15 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 574 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 235.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2,638.49 करोड़ रुपये है।

अपनों ने मोड़ा मुंह? ये 5 तरीके दिलाएंगे सफलता और आत्मविश्वास
नौतपा आने वाला है—तापमान करेगा रिकॉर्ड पार, ये उपाय जरूर करें
जालों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, धन और रिश्तों पर असर
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल