बॉम्बे हाई कोर्ट ने 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी' पर लगाई रोक
शीना बोरा हत्याकांड से जुड़ी इंद्राणी मुखर्जी पर वेब सीरीज लगातार खबरों में बनी हुई है। नेटफ्लिक्स अपनी लेटेस्ट डॉक्यूसीरीज के साथ इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाने वाला था, लेकिन कानूनी दांव-पेंच ने काम बिगाड़ दिया। बॉम्बे हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स को सीरीज की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने का आदेश दिया है वो भी रिलीज से एक दिन पहले।नेटफ्लिक्स ने हाल ही में 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रूथ' के नाम से अपनी डॉक्यूसीरीज की घोषणा की थी। सीरीज का ट्रेलर जैसे ही सामने आया, इसने धमाका मचा दिया, लेकिन सीबीआई ने अड़ंगा लगा दिया।'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रूथ' को लेकर सीबीआई ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। सीबीआई ने मांग रखी कि जब तक शीना बोरा मर्डर केस का निपटारा नहीं हो जाता, इस डॉक्यूसीरीज को न रिलीज किया जाए। हाल ही में इस केस की सुनवाई हुई। खबर के अनुसार, "बॉम्बे हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स से इंद्राणी मुखर्जी पर बनी वेब सीरीज की स्क्रीनिंग रोकने को कहा है। सीरीज कल यानी 23 फरवरी को रिलीज होने वाली थी और कोर्ट ने इसे रोकने को कहा है, अगली सुनवाई गुरुवार (29 फरवरी) को होगी। नेटफ्लिक्स को सीबीआई अधिकारियों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। सीबीआई ने ये कहते हुए आपत्ति जताई थी कि वेब सीरीज मामले की जांच, उसके नतीजे और लोगों की धारणा को प्रभावित कर सकती है।"

अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री चौहान
OBC आरक्षण विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक और 27% कोटे के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है, संगमरमर की खूबसूरती और हाथियों वाला गेट है खास
सीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश में निजी कॉलेजों पर शिकंजा, नए कॉलेज खोलने के लिए कड़े होंगे नियम
उज्जैन में रावण दहन पर छिड़ी बहस, चार दशहरा समितियों को लीगल नोटिस से बढ़ी हलचल
CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर ममता का बयान, लोकतंत्र बचाने के लिए मिलकर लड़ने का आह्वान
पुणे MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर संभव, निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन पर विचार कर रही शिंदे शिवसेना