मैरिज हॉल से फरार दुल्हन ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागने की कही बात
भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना इलाके में स्थित एक मैरिज हाल से रिसेप्शन के समय दूल्हे के सामने से भागी दुल्हन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कही है। वॉट्सऐप स्टेट्स पर लगाए वीडियो में युवती ने अपने परिजनो को भी प्रेमी के बारे में जानकारी होने की बात कही है। साथ ही उसने यह भी कहा कि परिजनो ने प्रेमी से शादी नहीं कराई, इसलिए मजबूरन उसे यह कदम उठाना पड़ा। गौरतलब है की आशीष रजक की शादी मंगलवार को गंजबासौदा की रहने वाली युवती से हुई थी। विदाई के बाद उसका रिसेप्शन भोपाल के टीटी नगर इलाके के एक मैरिज हॉल में 19 फरवरी को रखा गया था। रिसेप्शन के लिये पति-पत्नि ब्यूटी पार्लर गए थे। वहॉ से वह पत्नी को कार से रिसेप्शन के लिए मैरिज हॉल तक लेकर आया। मैरिज हॉल के बाहर कार रुकते ही पत्नी कार से उतरी। तभी पीछे से एक कार तेजी से आई, दूल्हे की कार रुकते ही दुल्हन तेजी से कार से उतरी और फौरन ही पास खड़ी दूसरी कार में बैठकर फरार हो गई। दूल्हे आशीष ने पुलिस को बताया शादी से पहले पत्नी किसी लड़के के संपर्क में रह चुकी है। यह बात पत्नी ने उसे बताई थी। पुलिस जॉच में सामने आया की दुल्हन का गंजबासौदा में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार युवक अनिकेत से बीते कई सालो से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन करीबी रिश्तेदारी होने के कारण परिजन शादी को राजी नहीं थे। अनिकेत ही लड़की को अपने साथियों राहुल और अशफाक के साथ ले गया है। पुलिस का कहना है कि युवती की दस्तयाबी के बाद उसके डिटेल बयान दर्ज किये जायेगें जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

ईरान ने दिखाए तेवर, अमेरिका को दी 9/11 जैसी घटना की धमकी
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में बॉलीवुड की एंट्री, हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी ने दिखाई मौजूदगी
पेपर लीक पर तेज हुई राजनीति, राहुल गांधी बोले- सिर्फ ऐलान नहीं समाधान चाहिए
'युवाओं के भविष्य से जुड़ा है मामला'... मायावती ने पेपर लीक पर राजनीति करने पर उठाए सवाल
एक पति और तीन पत्नियां... तीन बहनों के अनोखे विवाह की कहानी बनी चर्चा का विषय
दिल्ली प्रदर्शन का असर सुप्रीम कोर्ट तक, मेट्रो स्टेशन बंद मामले में CJI की चेतावनी
BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, हिंसा के दौरान 16 पुलिसकर्मी घायल, इलाके में तनाव
होर्मुज संकट के बाद नया खतरा, बाब-अल-मंदेब बना वैश्विक चिंता का केंद्र
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत