बीआरएस नेता के. कविता का भाजपा पर गंभीर आरोप....
बीआरएस नेता के. कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत के. कविता को 15 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी को कविता ने राजनीतिक षड़यंत्र बताया है। दिल्ली अदालत में पेश होने से पहले के. कविता ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि एक आरोपी भाजपा में शामिल हो गया है।
मीडिया से बात करते हुए कविता ने कहा, यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है। यह राजनीतिक लॉन्ड्रिंग मामला है। एक आरोपी भाजपा में शामिल हो गया है। दूसरे आरोपी को भाजपा की तरफ से चुनाव टिकट दिया जा रहा है और तीसरे आरोपी ने चुनावी बॉन्ड में 50 करोड़ रुपये दिए। यह एक झूठा मामला है। हम यहां से बेदाग निकलेंगे "जय तेलंगाना!"।
के. कविता को मंगलवार की सुबह 11:30 बजे अदालत के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। अदालत के परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक मौजूद थे। अदालत की कार्यवाही करीबन आधे घंटे तक चली, जिसके बाद अदालत ने बीआरएस नेता को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद अदालत के भीतर ही उन्हें अपने परिवार से मिलने की अनुमति दी गई।
क्या हैं के. कविता पर आरोप
के. कविता पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रचने का आरोप है, जिसके तहत दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए आप नेताओं को करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। के. कविता को कथित दक्षिण लॉबी का हिस्सा बताया जा रहा है। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी अब तक देशभर में 245 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इस मामले में अबतक मनीष सिसोदिया, संजय सिन्हा और विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच बीआरएस एमएलसी के. कविता का परिवार उनसे मिलने के लिए ईडी कार्यालय पहुंचा। 16 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बीआरएस एमएलसी के कविता की 23 मार्च तक ईडी को कस्टडी रिमांड दे दी थी।

देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद