बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने किया ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश
तरनतारन। बीएसएफ और पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश कर प्रमुख ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने एक संदिग्ध ड्रग तस्कर की पहचान की जो पंजाब के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय था। इसकी जानकारी बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने एक्स पर पोस्ट कर दी है।
बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले के एक गांव में संयुक्त अभियान चलाकर एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी में टीम ने भारी मात्रा में ड्रग बरामद की है जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है। पकड़े गए तस्कर के खुलासे के बाद दूसरे क्षेत्र में भी संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उस जगह पर तलाशी दल ने 678 ग्राम वजन की हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है।
बता दें पिछले दिनों बीएसएफ ने ड्रग्स और गोला-बारूद ले जाने वाले सीमा पार ड्रोन हमलों को रोकने और घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा के पंजाब मोर्चे पर एक अतिरिक्त बटालियन की तैनाती की मांग की थी। बल के पास वर्तमान में 500 किलोमीटर से ज्यादा लंबे मोर्चे की रक्षा के लिए करीब 20 बटालियन हैं, जिनमें से 18 सीमा पर तैनात हैं, जबकि बाकी करतारपुर गलियारे की जरुरतों को पूरा करने के लिए अमृतसर में अटारी चेक पोस्ट और गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक में तैनात की गई हैं।

विधानसभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर राजनीति गरमाई, बयानबाजी से बढ़ा विवाद
इंदौर में 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई