रूद्रप्रयाग में कार खाई में गिरी.....दो महिलाओं की मौत
देहरादून। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुरुवार को कार के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली कि डुगरी मोटरमार्ग पर एक वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने देखा कि एक कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि सभी लोग ग्राम डुगरी, तहसील एवं जिला रुद्रप्रयाग के एक ही परिवार के लोग हैं। घटना में जितपाल (50), बुदि लाल (70) , पूजा (27) को साधारण जबकि देवेश्वरी देवी (45) को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में बुद्धि पाल की पत्नी कलपेश्वरी (58) और जितपाल की पुत्री आरती (24) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जिनके शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय सुरक्षित और समावेशी परिसर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह