चेन लूट की वारदात का खुलासा, बुजुर्ग महिला को बनाया था निशाना
शहडोल। शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 5 जुलाई को बुजुर्ग महिला के घर पहुंचकर पानी मांगने के बहाने वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार, अमलाई निवासी पान कुंवर त्रिपाठी (उम्र 80 वर्ष) अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके दरवाजे पर आया और खुद को प्यासा बताते हुए पानी मांगा। जब महिला पानी देने के लिए घर के अंदर गई और वापस लौटी, तभी आरोपी ने अचानक उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से भाग निकला।
पीड़िता के पुत्र अशोक त्रिपाठी ने तत्काल अमलाई थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सघन पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर लालचंद केवट नामक स्थानीय युवक को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने चेन को घटना के तुरंत बाद छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर लगभग 80 हजार रुपये कीमत की चेन बरामद कर ली है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता को न्याय दिलाना और उनकी संपत्ति की जल्द बरामदगी हमारी प्राथमिकता थी। पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से यह कार्रवाई संभव हो सकी। अमलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

भोपाल में सुरक्षा बलों का जलवा: NSG के हैरतअंगेज करतब, सीएम मोहन यादव ने सराहा
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ाया, दौड़-दौड़ाकर किया बेरहमी से पीटा
अरुण देव गौतम होंगे नए DGP, पुलिस महकमे में बदलाव तय
राजधानी में हड़कंप: विधानसभा के अंदर उपद्रव, स्पीकर की कार बनी निशाना