गुजरात के खिलाफ जीत की चुनौती, केकेआर करेगी बड़ा दांव?
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें केकेआर का लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। यह मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। आईपीएल 2026 में केकेआर ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें चार मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में इस सीजन नाइट राइडर्स का एकमात्र अंक ईडन गार्डंस में पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से आया है।
पथिराना अब तक टीम से नहीं जुड़े
केकेआर को बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी से उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की आस होंगे। केकेआर के लिए फिन एलेन अब तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम गुजरात के खिलाफ टिम सीफर्ट को मौका देने पर विचार करती है या नहीं। केकेआर के लिए दिक्कत की बात यह भी है कि मथीशा पथिराना एनओसी मिलने के बावजूद अब तक टीम से नहीं जुड़ सके हैं और वह इस मैच में खेल नहीं पाएंगे।
गिल पर रहेगी नजरें
गुजरात टाइटंस आईपीएल के अपने अगले मैच के लिए घरेलू मैदान लौट रही है। यह टीम चार में से दो मुकाबले गंवाकर अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के विरुद्ध मुकाबले अपने नाम किए थे। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन से खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान इस टीम को मजबूती देते हैं।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच केकेआर के पक्ष में रहा। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
- गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।
- केकेआर: फिन एलेन, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
हम यहां आपको गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच 17 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।

पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया