खतरनाक मकड़ी के काटने से बच्चा पहुंचा अस्पताल
लंदन । ब्रिटेन के एक 11 साल के बच्चे को मकड़ी ने काट लिया पर उसे और उसके परिवार वालों को कतई उम्मीद नहीं थी कि उसकी हालत इतनी खराब हो जाएगी की । ब्रिटेन के सरे में क्रिसमस के अगले दिन ही एक साधारण सी लगने वाली मकड़ी ने मैध्यू के पैर के पीछे क्या काटा कि वह जल्दी ही अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गया और उसकी हालत बहुत ही खराब हो गई।
खुद मैथ्यू की मां सारा, इस घटना से बहुत हैरान हैं। उनका कहना है कि उन्हें बिलकुल भी अंदाजा था यह इतनी खतरनाक बात होगी। जब मैथ्यू ने पैर में दर्द की शिकायत की तो साधारण सा घाव जानकर उन्होंने इसे संक्रमण रोकने के लिए सामन्य दवा लगा दी। लेकिन जल्दी ही यह छोटी सी घटना ने गंभीर हादसे का रूप ले लिया।27 दिसंबर को हालत यह हो गई कि मैथ्यू खुद का भी वजन नहीं संभाल पा रहा था। हैरानी की बात यह थी कि उसे किसी तरह का बुखार तक नहीं था। हां, उसके पैर लाल होने लगा और उसमें सैल्यूलाइटस के लक्षण दिखने लगे। ऐसे में मैथ्यू को फौरन अस्पताल ले जाया गया।मैथ्यू को दरअसल एक फॉल्स विडो नाम की मकड़ी ने काटा था। यह मकड़ी ब्रिटेन की सबसे खतरनाक मकड़ी बताई जाती है।
खास बात यह है कि यह मकड़ी अपने रंग और आकार के कारम ब्लैक विडो स्पाइडर से बहुत मिलती जुलती है, जो कि और भी ज्यादा खतरनाक है। सौभाग्य से मैथ्यू उसका शिकार नहीं हुआ। पहले मैथ्यू को अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने पड़े और उसके बाद उसकी सर्जरी कर घाव से जहर निकलना पड़ा। अगले दिन उसे अस्पताल से छुट्टी तो मिल गई पर बहुत सारी दवाएं जरूर लेनी पड़ीं।स्टीटोडा नोबिलिस नाम की यह आठ पैर की मकड़ी सामान्य तौर पर यूके के घरों में देखने को नहीं मिलती है। फिर भी देश में कई बार इसके काटे जाने की खबरें आती रहती है।

अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत