नदी तट पर बरामद हुई 120 करोड़ की कोकीन
गांधीधाम । गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के पास नदी क्षेत्र से 12 किलोग्राम कोकीन के दस पैकेट बरामद किए गए हैं। इन पैकेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपये है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कच्छ-पूर्व के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने कहा, पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि तस्करों ने गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए मादक पदार्थ को नदी के किनारे छिपाया। बागमार ने कहा, एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार की रात नदी तट क्षेत्र की तलाशी ली और 10 मादक पदार्थों के पैकेट बरामद किए, जिनमें कोकीन थी। ये कोकीन शायद तस्करों ने छिपाई थी। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
इस साल जून में आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उसी क्षेत्र में 13 कोकीन के पैकेट बरामद किए थे, जिनकी कीमत 130 करोड़ रुपये थी। पिछले साल सितंबर में कच्छ-पूर्व पुलिस ने उसी नदी के क्षेत्र में एक किलोग्राम के 80 कोकीन के पैकेट बरामद किए थे, जिनकी कुल कीम 800 करोड़ रुपये थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन