शीत लहर-योगी सरकार ने 192 निराश्रित वृद्धजनों को किया रेस्क्यू
लखनऊ । प्रदेश में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए निराश्रित वृद्धजनों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए योगी सरकार के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर वृद्धाश्रम में सुरक्षित लाया गया है। विगत माह से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक कुल 192 निराश्रित वृद्धजनों को जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत वृद्धाश्रम के स्टाफ, स्वयं सेवियों एवं जागरूक नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू किया गया है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, चौराहों इत्यादि में रात्रि में भ्रमण कर ऐसे निराश्रित वृद्धजनों की पहचान की गई जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था और उन्हें आपात पुलिस सेवा 112 एवं एल्डरलाइन नंबर 14567 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल सम्मानपूर्वक वृद्धाश्रम में पुनर्वासित किया गया है। जहां उनके स्वास्थ्य का समुचित खयाल रखा जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद कौशांबी में आंध्र प्रदेश के कोकीनपति वीरास्वामी को रात्रि में गर्म कपड़ों के बिना ठिठुरता पाया गया जिन्हें वृद्धाश्रम में लाकर उनकी समुचित देखभाल की गई। हिंदी न जानने के कारण गूगल के माध्यम से उनकी भाषा का हिंदी अनुवाद किया गया और उनके परिवारीजनों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद की गई। आज वो अपने पूरे परिवार के साथ कुशल मंगल हैं और योगी सरकार व समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद दे रहे हैं। ऐसे ही 192 निराश्रित वृद्धजनों की मदद कर उन्हें न सिर्फ आसरा दिया गया, बल्कि सम्मानजनक वृद्धाश्रम में जीवन देने के लिए सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
ठंड के हालात को देखते हुए हाल ही में समाज कल्याण विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए पुलिस विभाग से भी सहयोग मांगा था। उन्होंने डीजीपी को पत्र लिख कर निराश्रित वृद्धजनों के सर्वेक्षण और उनको ससम्मान वृद्धाश्रमों तक पहुंचाने में मदद की अपील की थी। इसके तहत प्रदेश भर में जिला समाज कल्याण अधिकारी अपने जनपद के पुलिस अधीक्षक/पुलिस आयुक्त से संपर्क कर समन्वय स्थापित कर रहे हैं। रात्रि में गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों को अगर कोई निराश्रित वृद्ध दिखते हैं तो समाज कल्याण विभाग की सहायता से उनको वृद्धाश्रमों तक ससम्मान पहुंचाया जा रहा है। नागरिक भी निराश्रित वृद्धजनों की सूचना एल्डर लाइन 14567 अथना पुलिस विभाग की आपात सेवा यूपी-112 पर देकर सहायता कर सकते हैं। प्रदेश सरकार के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। इन आश्रमों में वृद्धजनों को खाना, गर्म कपड़े, दवाई, मनोरंजन के साधन आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। यहां डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि जरूरत पड़ने पर बीमार वृद्धजनों का उपचार भी हो सके। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों में निराश्रित वृद्धजनों को रखने की पूरी क्षमता है।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान