इंदौर में त्योहारों पर मांसहार (मीट) बिक्री पर पूरी तरह बैन
इंदौर में गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक नहीं मिलेगा मांस ,धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए लिया गया फैसला
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आने वाले प्रमुख हिंदू और जैन त्योहारों पर मीट की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार (26 अगस्त) को आदेश जारी कर बताया कि धार्मिक आस्थाओं के सम्मान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
किन-किन त्योहारों पर रहेगा बैन?
मेयर के अनुसार यह प्रतिबंध गणेश चतुर्थी (27 अगस्त), डोल ग्यारस (3 सितंबर), अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) और जैन पर्व पर्युषण के दौरान लागू रहेगा। इन तिथियों पर किसी भी प्रकार का मांस, मांस उत्पाद, खरीद-बिक्री या वितरण पूरी तरह से वर्जित होगा।
उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाजारों और दुकानों की कड़ी निगरानी करें। नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा।
धार्मिक भावनाओं के सम्मान का निर्णय
प्रशासन का कहना है कि हिंदू और जैन समुदाय के लोगों ने त्योहारों पर मीट बिक्री रोकने की मांग की थी। उनका मानना है कि इस निर्णय से धार्मिक आस्थाओं का सम्मान होगा और त्योहारों का माहौल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ 10 अप्रैल को, बिहार में सत्ता समीकरण पर तेज हलचल
आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग का गंभीर मामला
तमिलनाडु चुनाव अपडेट: मोदी सक्रिय, राहुल गांधी खामोश, गठबंधन की साख पर सियासी बहस
खिलाड़ियों और फैंस में फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान को लेकर BJP का प्रदर्शन: चुनाव आयोग और पुलिस को शिकायत, सियासी गर्माहट बढ़ी
विकास और नेतृत्व की पहचान बनी मोदी-योगी की तस्वीर
कॉपियों में लिखे अनोखे संदेशों ने टीचरों का सिर चकरा दिया
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही चोरों की पहचान और तलाश
16 भारतीय जहाज और 433 नाविक फारस की खाड़ी में, अमेरिका-ईरान सीजफायर से क्या बदलेगी स्थिति?