चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी
शाहजहांपुर । यूपी के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना हुई। करीब तीन बजे से बच्ची लापता थी। तलाश कर रहे परिजनों को सुबह बच्ची गंभीर हालत में घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची का पिता एक होटल में काम करता है। मंगलवार की रात बच्ची अपनी मां के पास लेटी थी। रात तीन बजे पिता जागे तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। मकान का दरवाजा भी खुला था। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को जगाया और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। इस बीच बच्ची के बाबा शौच करने गए तो ट्यूबवेल के पास वह पड़ी मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिजन उसे उठाकर घर ले गए। गंभीर हालत होने के उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उससे दुष्कर्म किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

AI तकनीक से खेती में उत्पादन और मुनाफा बढ़ाने की तैयारी
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता