कर्ज में डूबे परिवार ने कर ली सामुहिक आत्महत्या
जालंधर । पंजाब के जालंधर में कर्ज के कारण पूरे परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने खुद को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कहा कि पंजाब के जालंधर जिले में रविवार को एक परिवार के पांच सदस्यों की उनके घर में आत्महत्या जानकारी मिली है। मौके पर मिली चिट्ठी में पीड़ितों ने कर्ज में डूबे होने के कारण यह कदम उठाना लिखा है। मरने वाले पांच लोगों की पहचान मनमोहन सिंह (55), उनकी पत्नी सरबजीत कौर, उनकी दो बेटियां ज्योति (32) और गोपी (31) और ज्योति की बेटी अमन (3) के रूप में हुई। यह घटना तब सामने आई जब मनमोहन सिंह के दामाद सरबजीत सिंह ने कहा कि वह कुछ समय से फोन पर परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जब सरबजीत सिंह उनके घर गए तो उन्होंने मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी को पंखे से लटका हुआ पाया, जबकि ज्योति, गोपी और अमन के शव बिस्तर पर पड़े थे। घटना की सूचना पाकर रात 8:20 बजे थानाध्यक्ष मंजीत सिंह और आदमपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विजय कुंवर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। मनमोहन सिंह द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में उन्होंने विवादों और कर्ज से तंग आकर यह कदम उठाने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पीड़ितों की गर्दन पर चोट के निशान थे और ऐसा प्रतीत होता है कि उन सभी की मौत फांसी लगाने से हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें अमन के गालों पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि किसी ने उसे फांसी पर लटका दिया होगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया है, और मामले की जांच की जा रही है।

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
AI तकनीक से खेती में उत्पादन और मुनाफा बढ़ाने की तैयारी
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला