सीक्वल से दीपिका पादुकोण का कट गया पत्ता
मुंबई । हाल ही में खबर आई कि कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का पत्ता कट गया है। प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने पुष्टि की कि दीपिका पादुकोण दूसरे पार्ट में वापसी नहीं करेंगी। नोट में लिखा था: यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण कल्कि2898एडी के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। सावधानी से विचार करने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। वहीं अब इन सब खबरों के बीच डायरेक्टर नाग अश्विन का क्रिप्टिक पोस्ट भी आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कल्कि 2898 एडी से कृष्णा की एंट्री का एक फैन एडिट शेयर किया जिसके कैप्शन में लिखा था- जो हो गया, उसे आप बदल नहीं सकते लेकिन आगे क्या होगा ये आप चुन सकते हैं। ये क्रिप्टिक पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।
फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि क्या ये पोस्ट दीपिका के बाहर निकलने पर इशारों में किया गया रिएक्शन है। कल्कि 2898 एडी के सीक्वल को लेकर जोरशोर से चर्चा हो रही है, क्योंकि फिल्म को लेकर काफी उथल-पुथल चल रही है। बीते गुरुवार को प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने पुष्टि की कि दीपिका पादुकोण दूसरे पार्ट में वापसी नहीं करेंगी।
इस फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर था और दीपिका ने सुमति का अहम किरदार निभाया था। इन सब के बीच अब डायरेक्टर नाग अश्विन ने एक क्रिप्टिक नोट लिखा है। बता दें कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि2898एडी साल 2024 आई थी। फिल्म की कमाई काफी शानदार रही थी और ये फिल्म अपनी कास्ट की वजह से भी सुर्खियां बंटोरती नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सुमति का अहम किरदार निभाया था। ऐसे में फैंस इसके सीक्वेल का भी इंतजार कर रहे हैं।

LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ाया, दौड़-दौड़ाकर किया बेरहमी से पीटा
अरुण देव गौतम होंगे नए DGP, पुलिस महकमे में बदलाव तय
राजधानी में हड़कंप: विधानसभा के अंदर उपद्रव, स्पीकर की कार बनी निशाना
घर में चोरी, लेकिन निशाना बना कुछ अलग; जांच में जुटी पुलिस