वैश्विक स्तर पर बढ़ रही भारतीय टैलेंट की मांग : विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर भारतीय कौशल और प्रतिभा की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया और कहा कि दुनिया के विकसित देश अब भारत के साथ गतिशीलता समझौते करने में रुचि दिखा रहे हैं। नई दिल्ली में सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2024 को संबोधित करते हुए यह जयशकंर ने विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के दायित्व पर भी जोर दिया।जयशंकर ने कहा कि ' ज्ञान अर्थव्यवस्था के युग में, भारतीय कौशल और प्रतिभा की भूमिका का भी पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट ही अधिक मांग पैदा कर रही है, लेकिन विकसित देशों में डेमोग्राफिक शॉर्टेज की वास्तविकता भी है। ये रुझान अभी दुनिया भर में भारत के साथ गतिशीलता समझौते करने की रुचि के रूप में प्रकट हो रहे हैं।'विदेश मंत्री ने यूक्रेन और सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत द्वारा किए गए सफल अभियानों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि उनका लक्ष्य भारत को नवाचार, अनुसंधान और डिजाइन के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाना है। उन्होंने यूक्रेन और गाजा में चल रहे युद्धों के कारण दुनिया भर में व्याप्त संकट को भी रेखांकित किया और कहा कि दुनिया ईंधन, खाद्यान्न और उर्वरक के 3एफ संकट का सामना कर रही है, जिसमें भारत 'भारत प्रथम' और 'वसुधैव कुटुम्बकम' के विवेकपूर्ण संयोजन के साथ काम कर रहा है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी