धोनी ने इस तरह दी टीम इंडिया को बधाई
भारत के पहले टी20 विश्व चैम्पियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 विश्व कप जीता था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक साल बाद पोस्ट किया और टीम इंडिया को बधाई दी और इस जीत को उनके जन्मदिन का उपहार बताया। धोनी अगले महीने सात जुलाई को 43 वर्ष के हो जाएंगे।धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'विश्व कप चैंपियन 2024' मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं। शांतिचित्त होकर, आत्मविश्वास बनाए रखकर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। देश में और दुनिया भर में सभी भारतीयों की ओर से विश्व कप घर लाने की बधाई। जन्मदिन के शानदार उपहार के लिए धन्यवाद।सोशल मीडिया पर टीम की जीत को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, 'टीम इंडिया को टी20 विश्व चैंपियन बनने पर बधाई। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ और अपराजेय टीम। पांच ओवर बाकी रहते जो हालात थे, उसके बाद इस तरह का शानदार प्रदर्शन। हर खिलाड़ी बधाई का पात्र है।'

सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया पोस्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा