IPL 2025 के लिए धोनी की तैयारी, नेट्स पर अभ्यास करते दिखे
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2025 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। CSK का सामना पहले मैच में 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ होगा। इसके लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी तैयार हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि धोनी काफी लोकप्रिय हैं और उनको खेलते हुए देखने के लिए फैंस के बीच हमेशा उत्साह रहता है। धोनी इस बार IPL में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर उतरेंगे।
धोनी को अभ्यास करता देख खुश हुए फैंस
IPL 2025 की शुरुआत होने में अब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है और धोनी ने इससे पहले अपने फैंस को टीजर दिखा दिया है। धोनी के अभ्यास करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह नेट्स पर अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि धोनी शॉर्ट डिलेवरी पर शॉट खेल रहे हैं। धोनी के इस शॉट को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।
धोनी ने पिछले सीजन छोड़ी थी कप्तानी
43 वर्षीय धोनी IPL के 18वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। धोनी ने पांच बार IPL का खिताब जीता है और वह इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने पिछले सीजन से ठीक पहले CSK की कमान छोड़ दी थी। जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान बनाए गए थे। गायकवाड़ की कप्तानी में CSK पिछले सत्र में पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।
चोट के बावजूद पिछले सीजन में दिखाया दम
धोनी पिछले सीजन सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे। धोनी अंतिम समय में बल्लेबाजी के लिए आते थे और कुछ शानदार शॉट खेलकर प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिखे थे। धोनी ने IPL 2024 में 220 से अधिक के स्ट्राइक रेट और 53.67 के औसत से 161 रन बनाए थे। पिछले सीजन के दौरान धोनी कथित तौर पर चोट की समस्या से भी जूझ रहे थे। फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन धोनी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।
अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर उतरेंगे माही
धोनी ने कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। IPL नियम के अनुसार पांच साल या इससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है। इसलिए CSK ने IPL 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि उनमें कुछ वर्ष और खेलने की क्षमता शेष है।

भाजपा और AIADMK समीकरणों पर फिर चर्चा तेज
Gold Silver Price: ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में उछाल; चांदी ₹2.72 लाख, सोना 1.62 लाख रुपये के पार
Salary Hike 2026: इस साल 9.1 फीसदी बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, GCC में सर्वाधिक वृद्धि; रिपोर्ट में हुआ खुलासा
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से 30 लाख घर रोशन, बिजली बिल में राहत; प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा
Tata: क्या टाटा संस की कमान 2032 तक एन चंद्रशेखरन के हाथों में रहेगी? तीसरे कार्यकाल पर फैसला आज
Russia: कुत्ते से प्रेम के चलते गई कर्मचारी की नौकरी? रूस में पिज्जा चेन पर विवाद, कंपनी ने दी ये सफाई
फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फैलाई दहशत
बिजली विभाग पर गंभीर आरोप, कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा