KBC की कमान अब सलमान के हाथ? अमिताभ बच्चन की जगह लेने की चर्चा तेज!
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले 25 सालों से टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते आ रहे हैं. साल 2000 में KBC की शुरुआत हुई थी और तब वो से वो इस शो की कमान संभाल रहे हैं. बीच में एक सीजन को शाहरुख ने भी होस्ट किया था, लेकिन मेन चेहरा बिग बी हैं. हालांकि, अब लगता है कि उनका सफर इस शो से खत्म होने वाला है.
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान KBC के लिए बातचीत कर रहे हैं. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, “सलमान खान छोटे पर्दे के किंग हैं और अमिताभ बच्चन को रिप्लेस करने के लिए वो सही हैं, क्योंकि ऑडियंस के साथ उनका कनेक्ट काफी अच्छा है.”
पैसों को लेकर चल रही बातचीत
ये भी कहा गया कि पैसों को लेकर बातचीत चल रही हैं और अगर सबकुछ ठीक रहा है तो सलमान खान ‘कौन बनेगा करोपड़ति’ के नए होस्ट हो सकते हैं, क्योंकि निजी कारणों से अमिताभ इस शो को छोड़ रहे हैं. अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.
इस शो की शूटिंग करने वाले हैं सलमान खान
सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर भी खबर आई है. रिपोर्ट की मानें तो जून में सलमान खान इस शो का प्रोमो वीडियो शूट करेंगे. जुलाई से टीवी पर ये शो ऑन एयर होगा. कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी आई थी कि बनिजय एशिया (एडेमोल शाइन इंडिया) अब इस शो को प्रोड्यूस नहीं करेगी. इस कंपनी ने शो से अपने हाथ वापस खींच लिए.
इस खबर के सामने आने के बाद ऐसी बातें शुरू हो गई थीं कि क्या ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन नहीं आएगा, लेकिन खबर है कि जुलाई से ‘बिग बॉस 19’ शुरू होने वाला है. अब एंडेमोलशाइन इंडिया नाम की प्रोडक्शन कंपनी ‘बिग बॉस’ को प्रोड्यूस करेगी.

'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी
'स्ट्रीट फाइटर' वाले बयान से गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने 82 लाख से अधिक किसानों को भेजी ₹3300 करोड़ की सहायता राशि
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
युद्ध की जगह संवाद! ईरान ने रोके हमले, स्थायी शांति के लिए शुरू हुई नई कोशिश
कांग्रेस ने उठाया छात्रों पर कार्रवाई का मुद्दा, बीजेपी सांसद बोले- पहले तेलंगाना पर जवाब दें
'लोगों का भरोसा नहीं चुराया जा सकता'— उद्धव ठाकरे ने तिरंगा विजय रैली से साधा सरकार पर निशाना