वेस्टइंडीज के साथ हुई बेईमानी
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एकतरफ जहां, मैच गेंदबाजों का दबदबा देखा गया। दो दिन के अंदर कुल 24 विकेट गिरे। वहीं, दूसरी तरफ खराब अंपायरिंग भी देखने को मिली। इस खराब अंपायरिंग पर फैंस ने अंपायर्स की जमकर आलोचना की।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 180 रन बनाए। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 190 रन बना पाई। अब दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। इस मैच में अंपायर्स के कई फैसलों पर विवाद खड़ा हो गया है।
1. ग्रीन का एल्बीडब्ल्यू
ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान कैमरून ग्रीन को एल्बीडब्ल्यू आउट नहीं दिया गया। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जस्टीन ग्रीव की एक गेंद कैमरून को छकाते हुए बल्ले और पैड के बीच से होती हुई पैड लगी। इसके बाद मेजबान ने अपील की। अंपायर ने नॉट आउट दिया। इस वेस्टइंडीज ने DRS का इस्तेमाल किया। रिव्यू में देखा गया कि गेंद बल्ले से काफी दूर थी और पैड पर जाकर लगी। हैरानी की बात रही कि थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया।
2. शाई होप का विकेट
वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान शाई होप को खराब अंपायरिंग का शिकार होना पड़ा। जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे। तब ब्यू वेबस्टर के ओवर में एक गेंद शाई होप के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के पास पहुंची। एलेक्स कैरी ने गेंद पकड़ी और कैच की अपील की।
कैरी ने गेंद को कलेक्ट करने के लिए ड्राइव लगाई। ऐसा करते समय गेंद का एक हिस्सा जमीन से टच कर गया। इसके बावजूद भी थर्ड अंपायर ने शाई होप को आउट दे दिया। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।
3. रोस्टन चेज का विवादित विकेट
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज का विकेट विवादों में आ गया। वेस्टइंडीज की पारी के दौरान 50वां ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर चेज को LBW आउट करा दिया गया। कप्तान रोस्टन चेज ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा कि गेंद बल्ले से लगकर गई थी। स्पाइक भी दिखा। इसके बावजूद भी थर्ड अंपायर ने रोस्टन चेज को आउट करार दिया।
4. हेड का कॉट बिहाईन्ड
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान खराब अंपायरिंग के दौरान ट्रेविस हेड को जीवनदान मिला था। शमर जोसेफ की ओवर की एक गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर के ग्लव्स में चली गई। हालांकि, विकेटकीपर शाई होप दुविधा में थे कि कैच पूरा हुआ है या नहीं। मामला टीवी अंपायर तक पहुंचा और सबूत के आभाव में हेड को नॉट आउट करार दिया गया, जबकि कैच सफाई से पकड़ा गया था।

केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11