किसान की गोली मारकर हत्या, शव को नदी में फेंका
बरेली । खेत देखने गए एक किसान की गोली मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव भोला मानपुर निवासी बिहारी लाल (62) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उनका शव खेत के पास नदी में डाल दिया। मृतक के बड़े बेटे सत्यपाल ने बताया कि मंगलवार करीब शाम पांच बजे खेत देखने के लिए गए थे। खेत में पानी लग रहा था। काफी देर हो जाने के बाद बिहारी लाल घर नहीं लौटे। सत्यपाल ने खेत पर जाकर देखा तो वहां बिहारी लाल नहीं मिले।
सत्यपाल घर वापस लौट आया। इसके बाद मृतक की पत्नी राम कुमारी, दो बेटों और दो बेटियों ने कई जगह ढूंढा, लेकिन नहीं मिले। बड़ा बेटा सत्यपाल दोबारा खेत पर कई लोगों को साथ में लेकर पहुंचा। खेत के आसपास देखा तो सभी लोग दंग रह गए। खेत में खून पड़ा हुआ था। पास में नदी किनारे गए तो बिहारी लाल का शव पड़ा हुआ था। कुछ हिस्सा नदी से बाहर था तो कुछ अंदर। बाहर निकाल कर देखा तो बिहारी लाल खून में लथपथ थे। मृतक के कनपटी पर गोली लगी हुई थी और उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से साफ इनकार कर दिया है।

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम