फिल्म 'क्रू' ने 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ाए कदम
करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थमने को तैयार नहीं है। रिलीज के चंद दिनों में ही फिल्म ने चीते की रफ्तार पकड़ ली है और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में करीब पहुंच गई है।
'क्रू' को बिजनेस करने के लिए बेहद कम समय मिला। रिलीज के पहले ही बॉक्स ऑफिस शैतान ने अपने पैर पसार लिए थे। वहीं, कुछ दिनों में बड़े मियां छोटे मियां और मैदान थिएटर्स में पहुंचने वाली है। ऐसे में 'क्रू' के पास कुछ दिन ही बचे हैं नोट समेटने के लिए और लागत निकालने के लिए।
100 करोड़ के करीब 'क्रू'
'क्रू' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिर भी एक्शन फिल्मों के चलन के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। जल्द फिल्म दुनियाभर में एक माइल स्टोन एचीव करने वाली है, क्योंकि 100 करोड़ क्लब से 'क्रू' की नजदीकी बढ़ गई है। 'क्रू' के मेकर्स ने फिल्म के पांचवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट शेयर की है।
'क्रू' ने किया कितना बिजनेस ?
'क्रू' लगातार ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 77.33 करोड़ का बिजनेस कर लिया। आने वाले वीकेंड में 'क्रू' के बिजनेस की रफ्तार और बढ़ सकती है और फिलम वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है, लेकिन कॉमेडी के तड़के के साथ।

जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल