नेशनल हाईवे पर कार-लॉरी की टक्कर में पांच की मौत
नलगोंडा । तेलंगाना में नलगोंडा जिले मिर्यालगुडा में अडांकी-नारकेटपल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और लॉरी की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत के साथ ही एक के गंभीर रूप से घायल होने के समाचार मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार कार में दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोग सवार थे। पुलिस ने जानकारी में बताया कि पीड़ितों की पहचान महेश (32), ज्योति (30), रिशिता (6), भूमा महेंद्र (32) और लियांशी (2) के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय ये लोग विजयवाड़ा और अन्य स्थानों की तीर्थयात्रा पूरी करने के बाद मिर्यालागुडा में अपने पैतृक गांव नंदीपाडु लौट रहे थे। घायल व्यक्ति को मिर्यालागुडा के एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्नत चिकित्सा देखभाल के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। दुर्घना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लॉरी और उसके चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान