वन विभाग की कार्यवाही: अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त
रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर राज्य में वन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के वन्य परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में वनमंडल मुंगेली अंतर्गत वन परिक्षेत्र खुड़िया में अवैध उत्खनन करते हुए एक डोजर (ट्रैक्टर) को जब्त किया गया है।
वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर चचेड़ी परिसर कक्ष क्रमांक 493 ग्राम झलरी मनियारी नदी में वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए एक नग डोजर (ट्रैक्टर) पकड़ा गया। उक्त वाहन को मौके पर ही जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वन भूमि पर बिना अनुमति रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जो वन संरक्षण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।
वनमण्डलाधिकारी ने कहा कि वन संसाधनों की सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन को कब्जे में लेकर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजनों से वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय या अधिकारी को देने की अपील की है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर वीवीएस लक्ष्मण का भरोसा, लेकिन टीम मैनेजमेंट को किया आगाह
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
ओरछा के जहांगीर महल का नाम बदलेगा या नहीं? मुख्यमंत्री के बयान के बाद उठे कई सवाल
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
भरत तिवारी केस: परिवार का आरोप—'न्याय दिलाने का दावा कर प्रचार का दबाव बनाया'
हाई कोर्ट की सख्ती! अनुज शर्मा से जुड़े मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में Hero EV की नई छलांग, नेपाल में उतारीं 3 बाइक्स
सरकार का बड़ा एक्शन: पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी, लोकसभा में पेश होगा बिल
तेज बहाव बना काल, सारंगढ़ में नाला पार करते कार बही; दंपती की तलाश जारी