अवैध साल लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
रायपुर : राज्य सरकार के वन संरक्षण और वनो के अवैध कटाई रोकने के अभियान के तहत वन विभाग ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही साल लकड़ी को पकड़कर ओमनी वैन सहित 9 नग साल चिरान जब्त किए हैं। वन विभाग को 9 जून की देर रात सूचना मिली थी कि प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के धरमपुर सर्किल अंतर्गत ग्राम सिंघरा, कोढ़ीडोल पारा में कुछ लोग वाहन में अवैध लकड़ी लोड कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मुख्य वन संरक्षक, सरगुजा वनवृत्त के मार्गदर्शन और वनमंडलाधिकारी सूरजपुर श्री दुलेश्वर प्रसाद साहू के निर्देशन में वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा।
वन विभाग की टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रात करीब 12रू30 बजे ओमनी वैन क्रमांक ब्ळ 04 ठभ् 6275 को घेर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 9 नग अवैध साल चिरान बरामद किए गए। वन विभाग ने ओमनी वैन और लकड़ी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगलों और वन संपदा की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को सफल बनाने में उपवनमंडलाधिकारी प्रतापपुर, वन परिक्षेत्राधिकारी प्रतापपुर तथा परिक्षेत्र सहायक धरमपुर सहित वन विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वन अपराधों की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

दिल्ली मेट्रो पर सुरक्षा का असर, कई स्टेशनों की सेवाएं रहेंगी प्रभावित
गरीबी ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, आम जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ
सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट गंभीर, आवारा मवेशियों के मुद्दे पर सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
संसद का कामकाज फिर बाधित, विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित
प्राचीन कब्र की खोज से इतिहास में हलचल, वैज्ञानिकों को मिले अहम सुराग
Nestle India ने मारी बाजी, जून तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹959 करोड़ पहुंचा
मां-बाप की सलामती की दुआ बनी आखिरी प्रार्थना, बेटों ने रात में कर दी निर्मम हत्या
छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप