जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड से लेकर मनरेगा फाइलें तक खाक: पंचायत भवन में लगी आग से बड़ा नुकसान
कुरुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हंकारा में सोमवार-मंगलवार की रात ग्राम पंचायत भवन में आग लग गई। आगजनी में महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत कम्प्यूटर सिस्टम, फोटो कॉपी मशीन, कुर्सी-टेबल जलकर खाक हो गए। किसी असामाजिक तत्व द्वारा पंचायत भवन में आग लगाने की जानकारी मिल रही है।
आगजनी की घटना
पंचायत सचिव ने कुरुद थाने में आगजनी की घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम पंचायत हंकारा के सचिव वेदराम मिथलेश ने बताया कि मंगलवार को काम समाप्त करने के बाद देर शाम सभी लोग पंचायत में ताला लगाकर अपने घर चले गए। बुधवार को सुबह ६ बजे पंचायत के भृत्य मुरलीराम साहू ने पंचायत से धुआ उठते देखा। भृत्य ने आगजनी की घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पंचायत सचिव वेदराम मिथलेश तत्काल ग्राम पंचायत भवन पहुंचे।
मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
पंचायत भवन में रखे तीन आलमारी के रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए थे। यही नहीं कम्यूटर सिस्टम, कुर्सी-टेबल टेबल, फोटो कापी मशीन भी आग में जल गए। पंचायत सचिव ने बताया कि पंचायत का ताला नहीं टूटा है। घटना को अंजाम देने के लिए अज्ञात अपराधी पंचायत के खिड़की से ग्राम पंचायत भवन के भीतर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत रिकार्ड कक्ष में वर्ष-2005-06 से लेकर 2025 तक के मनरेगा कार्य, विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।
आगजनी की घटना में अब सभी रिकार्ड जलकर खाक हो गए हैं। इस घटना मेें पंचायत को अनुमानित डेढ़ से २ लाख रूपए का नुकसान हुआ है। वर्ष-2024 के आय-व्यय की जानकारी को ऑडिट कराने के लिए संबंधित को दिया गया है। यही रिकार्ड ही शेष बची है। इधर पुलिस ने शिकायत बाद सीसी टीवी फुटेज खंगालने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
GMC में रेडिएशन सुविधा ठप, हर महीने 1500 मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
टीएस सिंहदेव के ‘जय-वीरू’ बयान पर विजय शर्मा का पलटवार
किसानों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर वार, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
‘दिव्य दरबार’ पर विराम, अब साधना और तप में समय बिताएंगे बाबा बागेश्वर
दमोह में सनसनीखेज हत्या, हथौड़े से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट
100वें जन्मदिवस पर सेवानिवृत्त डीजीपी एच.एम. जोशी का भव्य सम्मान