गढ़ मेड़ विवाद: कांग्रेस पार्षद और पूर्व अध्यक्ष मैदान में
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में भाजपा जिला मंत्री जसवीर नेगी पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने गढ़ पार (गढ़ मेड़) के पास स्थित प्राचीन धरोहर स्थल पर जेसीबी से खुदाई कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
गांव की आस्था और परंपरा से जुड़ी जगह पर कब्जा!
ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताया है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश्वर पुजारी और वर्तमान कांग्रेस पार्षद हेमकुमार नाग ने कहा कि गढ़ पार एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, जहां हर साल मेला लगने के बाद देवी-देवताओं की नगर परिक्रमा संपन्न होती है। ऐसे स्थल पर अतिक्रमण करना सांस्कृतिक परंपरा और विरासत का अपमान है।
प्रशासन से शिकायत, कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को लेकर नगर पंचायत सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। वहीं, तहसीलदार पूनम ठाकुर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए स्पष्ट किया कि अतिक्रमण शासकीय भूमि पर किया गया है और दस दिन में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन स्वयं कार्रवाई करेगा।
शासन ने दी चेतावनी
तहसीलदार ने कहा – “यदि तय समय में अतिक्रमण खाली नहीं किया गया तो प्रशासन खुद कब्जा हटाएगा। शासकीय भूमि और सांस्कृतिक धरोहरों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान