नौकरी के नाम पर मोटी रकम ठगने वाला गिरोह पकड़ाया
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नौकरी के नाम पर मोटी रकम ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस मामले में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लोगों से नौकरी के नाम पर मोटी रकम ठगते थे। पुलिस के अनुसार, ये गिरोह रोज 500 लोगों को कॉल करता था और उन्हें नौकरी का दिलासा देता था। नौकरी के नाम पर लोग इनके ऑफिस आ जाते थे, जहां ये गिरोह इनसे पैसे ऐंठता था और फिर ऑफिस और मोबाइल बंद करके ठिकाना बदल लेता था। अब तक इस गिरोह ने 80 हज़ार लोगों को कॉल किया है।
पुलिस के मुताबिक, ये लोग अपने ऑफिस से हर रोज करीब 500 लोगों को कॉल करते थे और बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी लगवाने का वादा करते थे। बकायदा इन्होंने नेहरु प्लेस में डिजी रिक्रूटर नाम से एक ऑफिस भी खोल रखा था। इस गिरोह के लोग यहीं से कॉल करते थे और सीधे-साधे लोगों को अपना निशाना बनाते थे।
आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्हें 29 लोगों ने शिकायत दी शिकायत में कहा गया कि उनको कुछ महीने पहले अचानक से फोन आया, फोन करने वालों ने कहा कि वह उनकी नौकरी दिल्ली मेट्रो या अमेजॉन में लगवा देंगे। इसके बाद इनमें से कुछ लोग नेहरू प्लेस गए जहां पर डिजी रिक्रूटर नाम से एक ऑफिस था यह एक तरह की प्लेसमेंट एजेंसी थी जहां से ठगी करने वाले लोगों को कॉल करते थे। यहां पर नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए गए और उसके बाद आरोपी अपना दफ्तर बंद कर भाग गए।
नेहरू प्लेस में यह प्लेसमेंट एजेंसी 2023 की शुरुआत में खोली गई और दो-तीन महीने बाद बंद कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच की तकनीकी जांच के बाद चार आरोपियों योगिता, हेमलता निकिता और असद शामिल हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया आरोपियों ने फिलहाल दिल्ली के कौशांबी इलाके में अपनी प्लेसमेंट एजेंसी खोली हुई थी।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह लोग हर रोज करीब 500 लोगों को कॉल करते थे और उनको नौकरी का झांसा देते थे। उसके बाद यह तमाम लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाते थे और नौकरी के नाम पर पैसे लेते थे। बाद मेंअपना मोबाइल बंद कर देते थे। पुलिस ने जानकारी दी कि अब तक इन्होंने 80 हज़ार लोगों को कॉल किया है। इन्होंने ऑनलाइन जॉब पॉर्टल के जरिए लोगों के नंबर लिए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई