शौचालय के पास खुफिया कैमरा मिलने से छात्राओं ने किया हंगामा
सोनभद्र । यूपी के सोनभद्र जिले के एक निजी कॉलेज में बाथरूम के पास खुफिया कैमरा मिलने पर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज की छात्राओं ने कैमरा लगाने वाले की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे और छात्राओं को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धुरिया गांव का है। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव चौधरी नाम से इंटर कॉलेज संचालित है। इस कॉलेज में कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है। शनिवार की सुबह जब स्कूल खुला, तो कुछ छात्राएं शौचालय के पास गईं तो देखा कि बगल की दीवार में खुफिया कैमरा लगा हुआ है। यह देखते ही उन्होंने तुरंत हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला स्कूल प्रशासन तक पहुंचा। लोगों ने इस घटना की सूचना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को दी। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि इसी कैमरे से उनकी फोटो और वीडियो बनाई गई है। आरोपी ने मोबाइल को कैमरे से कनेक्ट कर रखा था, लेकिन जब घटनास्थल की तलाशी ली गई, तो वहां कैमरा नहीं मिला। छात्राओं ने आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले पड़ोस का ही एक लड़का कैमरा हटा कर ले गया है। चूंकि कॉलेज की दीवार और आरोपी का घर सटा हुआ है, इसलिए मौके से कुछ नहीं मिला। एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार मौर्य नाबालिग है। छात्राओं की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त