तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से 1.16 करोड़ का सोना जब्त
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से सोने जब्ती का मामला सामने आया है। सिंगापुर से आए एक पुरुष यात्री को तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर एक करोड़ से भी अधिक सोने के साथ पकड़ा गया। सीमा शुल्क विभाग ने इसकी जानकारी दी है। तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश में एक पुरुष यात्री को रोका।चेकिंग के दौरान उसके पास से 1.605 किलोग्राम का सोना जब्त किया गया। बताया जा रहा है शख्स ने घुटने के नीचे कपड़ों के अंदर एक पेस्ट के रूप में सोने को छिपाया हुआ था।जब्त किए गए सोने का वजन 1.605 किलोग्राम और इसकी मार्केट वैल्यू 1.16 करोड़ रुपये है, यात्री स्कूट एयरलाइंस TR562 पर सिंगापुर से आया था। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि इस साल मई में तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से अब तक तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 16.17 लाख रुपये की 96 सोने रोड जब्त की गई थीं।एक दूसरे मामले में सीमा शुल्क ने 235 ग्राम की सोने की रोड एयर एशिया की उड़ान से कुआलालंपुर से आए आरोपियों की तरफ से तीन ट्रॉली बैग के निचले पहिए के स्क्रू में छिपाई गई थीं। इस यात्री को कुआलालंपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया, यात्री एयरएशिया फ्लाइट से कुआलालंपुर आ रहा था27 अप्रैल को, तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने दुबई से आने वाले एक यात्री से 70.58 लाख रुपये मूल्य का कुल 977 ग्राम सोना जब्त किया।

सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 305 जोड़ों ने ली सात फेरे, संतों का आशीर्वाद और राजदूतों की सहभागिता