सरकार ने तंजानिया को गैर-बासमती चावल निर्यात की अनुमति दी
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने तंजानिया को 30,000 टन गैर-बासमती सफेद चावल और जिबूती और गिनी बिसाऊ को 80,000 टन टूटे चावल के निर्यात की अनुमति दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा है कि नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से यह निर्यात किया जाएगा। हालांकि घरेलू आपूर्ति को बढ़ाने के लिए 20 जुलाई, 2023 से गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर रोक लगी है, लेकिन सरकार अनुरोध के आधार पर कुछ देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों के लिए निर्यात की अनुमति देती है। तंजानिया एक पूर्वी अफ्रीकी देश है, जबकि जिबूती अफ्रीकी महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी तट पर है। गिनी-बिसाऊ पश्चिम अफ़्रीका का देश है। अधिसूचना के अनुसार जिबूती को 30,000 टन और गिनी बिसाऊ को 50,000 टन टूटे चावल के निर्यात की अनुमति दी गई है।

जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
परमाणु ठिकानों पर हमले का ईरान का दावा, IAEA ने कहा- आरोपों की पुष्टि के प्रमाण नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार उड़ान, 5 सेमीफाइनल का इतिहास और इस बार की उम्मीदें
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा
होलिका दहन कन्फ्यूजन खत्म: जानें कब है सही दिन, कितने बजे तक रहेगा भद्रा काल
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
गोरखा नेताओं की रणनीतिक बैठक, पुरानी मांग को फिर मिली हवा