दुबई में भारी बारिश से भारतीय विमानन कंपनियों का परिचालन प्रभावित
नई दिल्ली । दुबई में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से वहां हवाई अड्डे पर व्यवधान आने के बाद भारतीय विमानन कंपनियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट ने दुबई हवाई अड्डे पर प्रतिबंध के कारण या तो अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं या उनका समय बदल दिया है। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), विशेषकर दुबई के बीच व्यस्त हवाई यातायात है। दुबई हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। जहां एयर इंडिया ने हवाई अड्डे पर परिचालन संबंधी व्यवधानों का हवाला देते हुए दुबई से अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं, वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने अपनी कुछ उड़ानें निरस्त कर दी हैं। सूत्रों ने बताया कि दुबई हवाईअड्डे ने एक नोटोम जारी किया है, जिसमें गैर-यूएई संचालकों द्वारा उड़ानों के संचालन को 21 अप्रैल की सुबह तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अनुसार 24 घंटे में दो से अधिक उड़ान वाले गैर-यूएई संचालकों को दी गई समयावधि के दौरान परिचालन में 50 प्रतिशत की कटौती करने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि नोटोम के बाद भारतीय वाहकों का उड़ान संचालन बाधित हो गया है और वे अपनी सेवाओं को रद्द और पुनर्निर्धारित कर रहे हैं। इस कदम से एयरलाइंस का परिचालन खर्च बढ़ेगा।

शंकराचार्य विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, सपा और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप
सरदार सरोवर परियोजना प्रभावितों की मुश्किलें: बड़वानी में अधूरी पुनर्वास तस्वीर, पानी के लिए संघर्ष
दलित राजनीति पर नजर, समाजवादी पार्टी की 15 मार्च को प्रदेशव्यापी तैयारी
ईरान हालात सुधरे, खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल; कैबिनेट मंत्री का बयान
राज्यसभा उम्मीदवार तय करने की जद्दोजहद: राजद में दो नामों पर हो रही मंथन
चंद्रग्रहण के कारण बदली होली की टाइमिंग, देर रात दहन; रंग कल
अंतरराष्ट्रीय तनाव की मार, चमड़ा उद्योग और मीट निर्यात पर ब्रेक
होली को लेकर प्रशासन सख्त, अस्पताल अलर्ट; ओपीडी बंद, मेट्रो-बिजली पर जारी गाइडलाइन