हेमा और पूजा ने थामा एक दूसरे का हाथ, समलैंगिक विवाह का मामला
छतरपुर/महोबा। सब्जी बेचते समय शुरू हुआ प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ा कि दो युवतियों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार कर समलैंगिक विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के चरखारी नगर के छोटा रमना निवासी साहब सिंह की पुत्री हेमा और मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम लबरहा निवासी युवती पूजा अहिरवार के बीच करीब तीन वर्ष पहले दिल्ली में मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम विवाह में बदल गया।
हेमा ने स्वयं को हेमा से हेमंत के रूप में स्वीकार करते हुए 6 अक्टूबर को दिल्ली में कोर्ट मैरिज की। इसके बाद वह अपनी समलैंगिक पत्नी पूजा के साथ पहली बार अपने चरखारी स्थित घर पहुंचीं। परिजनों ने न केवल दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया बल्कि पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ वैवाहिक रस्में भी संपन्न कराईं। इस अनोखे विवाह की खबर फैलते ही पड़ोसियों और रिश्तेदारों की बड़ी भीड़ जुट गई और लोगों ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।
हेमा उर्फ हेमंत की मां फूलवती ने बेटी के इस फैसले पर खुशी जताते हुए बताया कि परिवार ने बहू को स्वीकार कर लिया है और घर में मुंह दिखाई की रस्म सहित संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं—जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, तीसरी ने समलैंगिक विवाह किया है, जबकि चौथी की शादी बाकी है। परिवार में एक नाबालिग पुत्र भी है।
हेमा उर्फ हेमंत ने बताया कि उनकी पत्नी स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है और वे आगे चलकर जेंडर चेंज कराने की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे। विवाह के दौरान भले ही शुरुआती दौर में परिवारों की ओर से कुछ आपत्तियाँ सामने आई थीं, लेकिन अंततः दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा