होंडा की बाइक 2025 शाइन 125 लॉन्च
नई दिल्ली । भारतीय बाजार में होंडा ने अपनी नई बाइक 2025 शाइन 125 लॉन्च कर दी है। इसका मुकाबला बजाज, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस जैसी कंपनियों की 125सीसी बाइक्स से होगा। 2025 होंडा शाइन 125 में 123.94सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.6 बीएचपी की पावर और 11 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें आइडल स्टॉप सिस्टम दिया गया है, जो ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने पर इंजन को ऑटोमैटिक बंद कर देता है और क्लच दबाते ही दोबारा स्टार्ट हो जाता है। इससे माइलेज बेहतर होता है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा कि नई शाइन 125 भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह ओबीडी2बी कंप्लायंट इंजन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूएसबी सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ आती है। कंपनी को उम्मीद है कि यह बाइक अपने सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करेगी और ग्राहकों को पसंद आएगी। यह बाइक दो वेरिएंट्स ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक में पेश की गई है। ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत रुपए 84,493 और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत रुपए 89,245 (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- इस वजह से मन है दुखी
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों पर लगा ब्रेक, BCCI ने साफ कर दी पूरी तस्वीर
पहली जीत के लिए तरस रही टीम को मिली राहत, श्रेयस अय्यर पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा कमेंट
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
सावधान! नंबर मिलाने की कोशिश बनी ठगी का कारण, पीड़ित के खाते से गायब हुए पैसे