धार में भीषण हादसा, 7 की मौत
धार: मध्य प्रदेश के धार में एक भीषण हादसा हो गया. बुधवार देर रात को बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर गैस टैंकर ने पिकअप और कार को टक्कर मार दी. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग घायल हो गए. राहगीरों ने हादसे की सूचना बदनावर थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. कार सवार मृतक मंदसौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.
गैस टैंकर ने पिकअप और कार को मारी टक्कर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है. इंडेन गैस टैंकर उज्जैन की ओर जा रहा था. बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर टैंकर रॉन्ग साइड से चल रहा था. इसी दौरान टैंकर ने पहले पिकअप को टक्कर मार दी. इसके बाद पीछे से आ रही कार को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप टैंकर के नीचे घुस गया और पिकअप सवार पांच में से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग वाहन में ही फंसे रह गए. जिन्हें क्रेन की मदद से निकाला गया.
कार सवार चारों लोगों की मौत
कार में चार लोग सवार थे. यह सभी लोग मंदसौर के निवासी थे. हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक गंभीर घायल को इलाज के लिए बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां हालत गंभीर होने पर उसे रतलाम रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. सभी मृतकों के शवों को बदनावर अस्पताल लाया गया है. जहां गुरुवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी