सोयाबीन पर इंपोर्ट ड्यूटी लगा किया महंगा, शिवराज सिंह चौहान का खुलासा
इंदौर : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुलासा किया है कि सोयाबीन को महंगा करने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी लगाई गई थी. इंदौर के केंद्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र में किसनों और सोयाबीन उत्पादकों के बीच हुए मंथन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात की. शिवराज का कहना है "देश में जिन चीजों की कमी है, उन्हें आयात करना पड़ता है और सब जानते हैं कि तेलों का आयात वर्षों से होता रहा है. इसलिए हमने भारत में सोयाबीन महंगा किया."
इंदौर के भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में मीटिंग
यह पहला मौका है जब खुद भारत सरकार ने स्वीकार किया है कि सोयाबीन पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर महंगा किया गया. परिणामस्वरूप देश में सोयाबीन तेल की कीमतें 25 से 30% बढ़ गईं. इंदौर के भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वैज्ञानिकों, किसानों, कृषि विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञों, प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों, केंद्रीय कृषि सचिव, आईसीएआर के डीजी सहित केंद्र के आला अफसरों, सोया उद्योग प्रतिनिधियों के साथ शिवराज सिंह ने मंथन किया.
सप्ताह में 2 दिन किसानों के बीच रहेंगे शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा "देश के सोया उत्पादक किसान हमारे लिए सर्वोपरि हैं. जिनके लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हमने तय किया है कि केवीके के वैज्ञानिक सप्ताह में 3 दिन किसानों के साथ होंगे. मैं हफ्ते में 2 दिन किसानों के बीच ही रहूंगा. उसके बिना आप चीजें नहीं समझ सकते. मैं भी खेत में, आप भी खेत में, वैज्ञानिक भी खेत में और अब इंडस्ट्री वाले भी खेत में आ जाएं. इस बार हम फसल पर नजर रखेंगे. बीमारियों पर हम नजर रखें."
सोयाबीन के बाद अन्य फसलों पर होगा फोकस
शिवराज ने कहा "इसी साल हमारा सीड का प्लान बन जाना चाहिए. हमने सोयाबीन से शुरूआत की है. अगला लक्ष्य है कपास. इसके बाद गन्ना व दलहन." इस दौरान महाराष्ट्र के कृषि मंत्री मानिकराव कोकाटे, मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, और इंदौर के विधायक मौजूद रहे. गौरतलब है कि सितंबर 2024 में भारत सरकार ने सोयाबीन सहित वनस्पति तेलों पर इंपोर्ट ड्यूटी 5.5% से बढ़कर 27.5% कर दी थी. इस कारण देशभर में तेल की कीमत 90 से 95 रुपए लीटर के स्थान पर 110 से 125 रुपए तक हो गई थीं. हालांकि मई 2025 में भारत सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी थी।.

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा