सेहत के लिए जरूरी जानकारी: अंगूर से ऐसे हटाएं पेस्टिसाइड
Do Black Or Green Grapes Have More Pesticides: अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. इन्हें लोग स्नैक के रूप में, फ्रूट सलाद में या कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंगूर खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है. बिना धोए अंगूर खाने से शरीर में कीटनाशकों, बैक्टीरिया या गंदगी के जाने का खतरा बढ़ सकता है. सोशल मीडिया पर भी इन दिनों बिना धोए अंगूर खाने के नुकसान को लेकर काफी चर्चा हो रही है|
क्यों साफ करने चाहिए अंगूर?
कई लोग बताते हैं कि खेती के दौरान अंगूर पर पेस्टिसाइड और वैक्स जैसी परत लग सकती है, इसलिए इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. फूड ब्लॉगर वाणी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक टिप साझा करते हुए बताया कि अंगूर को साफ करने के लिए उन्हें सिरका और बेकिंग सोडा वाले पानी में करीब 15 मिनट तक भिगोकर रखना चाहिए और फिर तीन-चार बार अच्छी तरह धोना चाहिए|
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हालांकि, इस बारे में एक्सपर्ट की राय थोड़ी अलग भी है. फिटनेस और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट रिया श्रॉफ एकलास, जो Body Fit TV और The Diet Channel की फाउंडर हैं, उन्होंने बताया कि अंगूर खाने से पहले उन्हें धोना बेहद जरूरी है. उनके अनुसार बिना धोए अंगूर खाने से कीटनाशक, मिट्टी और बैक्टीरिया शरीर में जा सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर निगेटिव असर पड़ सकता है|
साफ करने का सही तरीका कौन सा है?
अब सवाल यह उठता है कि अंगूर को सही तरीके से कैसे धोना चाहिए. कुछ लोग एक चम्मच समुद्री नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर पानी में अंगूर को 5 से 7 मिनट तक भिगोते हैं और फिर उन्हें साफ पानी से धो लेते हैं. हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरीके की प्रभावशीलता को लेकर साइंटफिक रूप से पूरी तरह प्रमाणित जानकारी उपलब्ध नहीं है. आमतौर पर बहते पानी के नीचे अंगूर को अच्छी तरह धोना ही पर्याप्त माना जाता है|
साफ करने के बाद क्या करना चाहिए?
अगर आप और ज्यादा सावधानी बरतना चाहते हैं तो ऑर्गेनिक फल खरीद सकते हैं या बाजार में मिलने वाले खास फ्रूट वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि अंगूर को खाने से पहले बहते पानी में अच्छी तरह साफ किया जाए. साफ करने के बाद अंगूर को सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. एक्सपर्ट के मुताबिक अंगूर को धोने के बाद उन्हें हल्के हाथ से साफ कपड़े या पेपर टॉवल से सुखा लेना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमी से फफूंदी जल्दी लग सकती है. इसके बाद उन्हें ऐसे कंटेनर में रखें जो पूरी तरह एयरटाइट न हो, ताकि थोड़ी हवा आती-जाती रहे. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि काले और हरे दोनों तरह के अंगूरों पर पेस्टिसाइड के अवशेष पाए जा सकते हैं. इसलिए रंग चाहे कोई भी हो, अंगूर खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है|

हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे KCP के 46 उग्रवादी, मणिपुर में शांति की नई उम्मीद
सीएम मोहन यादव का बड़ा वादा पूरा, UCC बिल विधानसभा से पास; जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
5.10 अरब रुपये के हर्जाने की मांग से Vedanta की बढ़ी मुश्किलें
एमपी विधानसभा में UCC बिल पारित, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PM के इस्तीफे की मांग
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी
जबलपुर में नवविवाहिता की आत्महत्या, दमोह से मायके आने के बाद उठाया कदम
UCC पर सीएम मोहन यादव की दो टूक- 'सबके लिए एक समान कानून'