अंटार्कटिका में पर्यटन को लेकर भारत ने जताई चिंता
भारत ने मंगलवार को अंटार्कटिका में नियंत्रित पर्यटन की जरूरत पर जोर देते हुए कहा है कि यह एक बड़ा मुद्दा है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में बर्फीले महाद्वीप में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरन रिजिजू ने यहां 46वीं अंटार्कटिका संधि सलाहकार बैठक (एटीसीएम) के उद्घाटन के अवसर पर कहा, ''यह बर्फीला विस्तार सिर्फ एक जमा हुआ रेगिस्तान नहीं है बल्कि यह एक गतिशील, जीवित प्रयोगशाला है, जो सुरक्षा और अध्ययन के लिए हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता की मांग करती है।''अंटार्कटिका के लिए संसद के रूप में माना जाने वाला एटीसीएम 56 देशों की भागीदारी के साथ बर्फीले महाद्वीप की देखरेख के लिए सर्वोच्च मंच है। इनमें से 29 देशों को सलाहकार का दर्जा मिला है। यह दर्जा निर्णय लेने की शक्तियों के साथ आता है।एटीसीएम सभी निर्णय सर्वसम्मति से लेता है। यहां चल रही एटीसीएम में अंटार्कटिका में पर्यटन के नियमन की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक अलग कार्य समूह बनाया गया है।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी