विकेटकीपर की गलती से भारत को हो गया 47 रनों का नुकसान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला गया जो बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। इस मैच में सिर्फ साउथ अफ्रीकी टीम ही बल्लेबाजी कर सकी और उसने पूरे 20 ओवर खेलते हुए छह विकेट खोकर 177 रन बनाए। लेकिन इस दौरान भारतीय विकेटकीपर उमा छेत्री ने ऐसी गलती कर दी जिसने टीम इंडिया का नुकसान करा दिया।
इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। उन्होंने टीम में एक बदलाव किया। चोटिल हुईं विकेटकीपर त्रचा घोष की जगह उम छेत्री को मौका दिया। लेकिन उमा छेत्री ने हड़बड़ी में एक बचकानी गलती कर दी। इसी मैच से उमा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का आगाज किया है।
गंवा दिया मौका
हरमनप्रीत कौर ने दूसरे ही ओवर में अपनी ऑफ स्पिनर सजना सजीवन को गेंदबाजी पर बुलाया। उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद पर भारत को बड़ी सफलता दिला दी थी। सजना ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी जिसे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज तजमिन ब्रिट्स ने आगे निकलकर मारना चाहा। लेकिन ब्रिट्स चूक गईं और उमा छेत्री ने उन्हें स्टंप कर दिया। ये साफ आउट लग रहा था लेकिन स्क्वायर लेग अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद लेने का फैसला किया। तीसरे अंपायर ने जब रिप्ले देखा तो उन्होंने पाया कि गेंद को पकड़ते समय उमा के दस्ताने विकेट से आगे हैं। नियम के मुताबिक गेंद को पकड़ते समय विकेटकीपर के हाथ, पैर, सिर, दस्ताने विकेट से आगे नहीं होने चाहिए।
लेकिन उमा के दस्ताने आगे थे और इसी कारण तीसरे अंपायर ने उसे नो बॉल करार दे दिया जिससे ब्रिट्स आउट होने से बच गईं। उमा ने स्टंपिंग का मौका देख जल्दबाजी की और ये गलती कर बैठीं। उमा ने जब ब्रिट्स को जीवनदान दिया तब वह महज पांच रनों पर थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने 47 रन और जोड़े।
हो गया नुकसान
टीम इंडिया को उमा की इस गलती का नुकसान भुगतना पड़ा। ब्रिट्स ने इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। उनकी ये पारी साउथ अफ्रीका को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में काफी कारगर साबित हुई। भारतीय पारी के शुरू होने से पहले हालांकि बारिश आ गई और फिर मैच नहीं हो सका।

‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
हाई-टेक पार्टनरशिप: नई ट्रेड डील से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार