कनाडा के रॉकलैंड में भारतीय नागरिक की चाकू से हत्या, संदिग्ध गिरफ्तार
कनाडा के रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. भारतीय दूतावास ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का वादा किया है. दूतावास स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहा है.
कनाडा में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ओटावा के पास रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत से हम बहुत दुखी हैं. पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. हम शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए एक स्थानीय सामुदायिक संघ के माध्यम से निकट संपर्क में हैं.
इस मर्डर को लेकर स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के की मानें तो क्लेरेंस-रॉकलैंड में आज सुबह एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वही घटना है जिसका उल्लेख भारतीय दूतावास ने अपने पोस्ट में किया है. सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने रॉकलैंड निवासियों को क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की घटनाओं पर खौफ बना हुआ है.
जांच में जुटी पुलिस
चाकूबाजी की घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है, हर जगह भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. भारतीय दूतावास के इंटरफेयर के बाद मामले में पुलिस और सख्त हो गई है. यही कारण है कि इसकी जांच की जा रही है कि आखिर क्यों हमलावर ने युवक को निशाना बनाया है. इसके साथ ही इस बात की भी छानबीन की जा रही है कि कहीं कोई पिछली दुश्मनी तो नहीं या फिर कोई और बात है. पुलिस की टीम पूरे मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.

मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज