भारतीय करेंसी में आयी तेजी, डॉलर के मुकाबले इतना ऊपर चढ़ा रुपया.
आज डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ खुला है। पिछले 9 कारोबारी सत्र से रुपया बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज रुपया 82.77 पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में आई तेजी ने रुपया को बढ़त हासिल करने में मदद की है। पिछले हफ्ते भी बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। वहीं, आज भी बाजार रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है।
मजबूत हुआ रुपया
इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में भारतीय करेंसी 82.82 पर खुली और शुरुआती कारोबार में ग्रीनबैक के मुकाबले 82.77 तक पहुंच गई। यह पिछले बंद से 18 पैसे की वृद्धि को दर्शाता है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया लगातार आठवें सत्र में मजबूत हुआ। यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त के साथ 82.95 पर बंद हुआ।
सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के एमडी अमित पबारी ने कहा
सोमवार की अमेरिकी छुट्टी के परिणामस्वरूप व्यापारिक गतिविधि में कमी आने की संभावना है, जिससे बाजार में अस्थिरता कम हो सकती है। यह घटनाक्रम अवकाश व्यापार गतिविधि में कमी के बीच उभरते बाजार मुद्राओं के लिए सकारात्मक रुझान का संकेत देता है।
आपको बता दें कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के अवसर पर सोमवार को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज बंद हैं।
डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?
दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 102.35 पर बना हुआ है। कच्चे तेल 78.54 डॉलर प्रति बैरल पर है।
नए ऊंचाई पर शेयर बाजार
आज सेंसेक्स 505.66 अंक या 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 73,074.11 पर खुला। वहीं, निफ्टी 135.80 अंक या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,030.30 अंक पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को 40.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर दिसंबर में चार महीने के उच्चतम स्तर 5.69 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं इंडस्ट्रियल ग्रोथ नवंबर में आठ महीने के निचले स्तर 2.4 प्रतिशत पर आ गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि