पेरिस पैरालिंपिक में भारत के प्रवीण ने जीता स्वर्ण
पेरिस। भारत के प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रवीण ने छह-जंपर क्षेत्र में 2.08 मीटर की सत्र की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण अपने नाम किया। ये किसी एशियाई खिलाड़ी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक खेलों में उन्हें रजत पदक मिला था। वहीं अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीता जबकि उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाज़ोव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.03 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मई में 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले मार्ग
मरीजों के लिए स्मार्ट समाधान: AIIMS में QR स्कैन कर सीधे पहुंचें अपनी OPD तक
दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
सालाना 1 करोड़ की यात्री संख्या से अपग्रेड होगा इंदौर एयरपोर्ट, 200 नई सीटें लगेंगी
ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक से चोरी, खमतराई पुलिस ने आरोपी दबोचा