अयोध्या मार्ग पर करें चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश
लखनऊ। अयोध्या जाने वाले मार्गाे पर सभी साज-सज्जा के कार्य व व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़कों के पैच रिपेयर व मरम्मत के कार्य प्रथमिकता पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। सड़को के साइनेजेज, लैंडमार्किंग, डिवाइडर, क्रॉस बैरियर व डेंटिंग पेंटिंग आदि समस्त कार्याे को गुणवत्ता पूर्वक व निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। नगर निगम एवं एनएचआई अपने क्षेत्रो में पेड़ों की कटाई-छटाई भी कराते रहे।
यह निर्देश लखनऊ की मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने अयोध्या जाने वाले मार्गों पर समुचित व्यवस्थाओ के संबंध में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में दिए। बैठक में उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों की चेकिंग कराते रहे जो लाइटे खराब या बंद मिले उनको तत्काल सही करा लिया जाए। शहर की सभी स्ट्रीट लाइट जलती मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, लखनऊ विकास प्राधिकरण आदि सभी संस्थाये द्वारा जॉइंट टीम बनाकर संबंधित स्थानो का निरीक्षण कर लिया गया। संबंधित द्वारा बताया गया कि आपके द्वारा दिए गए निर्देशन के क्रम में समस्त स्थानो का निरीक्षण कर लिया गया है। उपयुक्त स्थानो पर साज-सज्जा व मेंटिनेंस की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मंडलायुक्त ने लेसा के सम्बधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चिनहट, कमता व मटियारी आदि स्थानो पर जो डेड पोल लगे हैं उनको तत्काल हटा दिया जाए। जिससे सड़कों का ब्लैक टॉप, रोड़ वाइंडिंनिग बढ़ाया जा सके साथ ही इन चौराहो पर जो भी अवैध अतिक्रमण दिखे उसको तत्काल ध्वस्त कराते हुए कब्जा मुक्त कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण के सम्बधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हार्टिकल्चर कार्य भी अच्छे से कराया जाये।

7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा